logo

बहू ने ले ली सास की जान!

बोकारो के दूंदीबाग हटिया में रहने वाली 65 वर्षीय हेमंती देवी की आज मृत्यु हो गई। इनके पति और छोटी बहू ने यह आरोप लगाया है कि बड़ी बहू रेखा देवी के मारने की वजह से इनकी मृत्यु हुई है।
हेमन्ती देवी के पति और छोटी बहू ने बताया कि उनकी तबियत खराब थी। हार्ट में दिक्कत थी। इलाज के लिए कई दिनों से पैसा मांग रही थी। आज सुबह जब पैसा मांगा तो बड़ी बहू ने छाती पर कुछेक मुक्का मार दिया। उसके बाद हेमन्ती देवी थोड़े देर के लिए बैठ गई। उसके बाद कुछ सामान लाने बगल के दुकान पर गई। और वही उसकी मृत्यु हो गई।

6
578 views